Jhota Murder Case : पुलिस का बड़ा एक्शन, मानसा की SHO को किया सस्पेंड

परविंदर झोटा की हत्या के विरोध में आज 15 अक्टूबर को पंजाब बंद बुलाया गया है। जिसका असर पंजाब के कई शहरों में देखने को मिल रहा है। स्कूल-कॉलेज से लेकर बाजार पूरी तरह से बंद हैं। वहीं झोटा मर्डर केस में अब पुलिस प्रशासन ने एक्शन लेते हुए मानसा की SHO बेअंत कौर को सस्पेंड कर दिया है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : परविंदर झोटा की हत्या के विरोध में आज 15 अक्टूबर को पंजाब बंद बुलाया गया है। जिसका असर पंजाब के कई शहरों में देखने को मिल रहा है। स्कूल-कॉलेज से लेकर बाजार पूरी तरह से बंद हैं। वहीं झोटा मर्डर केस में अब पुलिस प्रशासन ने एक्शन लेते हुए मानसा की SHO बेअंत कौर को सस्पेंड कर दिया है।

आरोपी को पत्नी को पुलिस ने लिया हिरासत में
वहीं पुलिस ने अब आरोपी अश्विनी कुमार की पत्नी नीलम रानी को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने नीलम रानी को पति अश्विनी कुमार के भगाने में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। क्योंकि गोलियां मारने के बाद आरोपी अश्विनी कुमार राजस्थान फरार हो गया था।

पंजाब बंद का कई शहरों में दिखा असर
जालंधर, लुधियाना, पठानकोट, गुरदासपुर, बठिंडा और मानसा में प्राइवेट स्कूल-कॉलेज बंद हैं। सरकारी स्कूलों में छुट्‌टी नहीं है, लेकिन छात्र नहीं आए हैं। किसान संगठन सिद्धूपुर ने बठिंडा-चंडीगढ़ हाईवे जाम कर दिया। सभी जिलों में बाजार भी बंद रखे गए हैं। बठिंडा और फरीदकोट में किसान नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बंद के लिए सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक का टाइम तय किया गया है।

13 अक्टूबर को सुबह-सुबह मारी थी गोलियां
परविंदर झोटा का 13 अक्टूबर को मानसा में नशा बेचने का विरोध करने पर मेडिकल स्टोर मालिक अश्विनी कुमार ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। झोटा के पिता भीम सिंह ने डेडबॉडी लेने से इनकार कर दिया है। उन्होंने इस हत्याकांड की CBI जांच की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *