Parvinder Jhota Case : 15 अक्टूबर ‘पंजाब बंद’ का राजनीतिक पार्टियों ने किया समर्थन

मानसा में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में 15 अक्टूबर को पंजाब बंद की कॉल दी गई है। बताया जा रहा है कि मानसा में चल रहे संघर्ष के दौरान गठित एक्शन कमेटी ने पूरे पंजाब को बंद करने का फैसला लिया है। इस बंद को राजनीतिक पार्टियों ने भी समर्थन किया है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मानसा में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में 15 अक्टूबर को पंजाब बंद की कॉल दी गई है। बताया जा रहा है कि मानसा में चल रहे संघर्ष के दौरान गठित एक्शन कमेटी ने पूरे पंजाब को बंद करने का फैसला लिया है। इस बंद को राजनीतिक पार्टियों ने भी समर्थन किया है।

अकाली दल ने किया बंद का समर्थन
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने 15 अक्टूबर को पंजाब बंद का समर्थन करते हुए कहा कि पंजाब पर ड्रग माफिया का राज चल रहा है। मुख्यमंत्री इन हालात के लिए पूरी तरह जिम्मेदार हैं। उन्हें यह स्वीकार करना चाहिए कि वे पंजाब में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल रहे हैं और उन्हें तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल परमिंदर सिंह झोटा के पूरे परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। पार्टी कल उनके पिता की ओर से बंद के आह्वान का दिल से समर्थन करती है और नशे की मार झेल रहे सभी पंजाबियों के प्रति एकजुटता व्यक्त करती है।

कांग्रेस भी कर चुकी है बंद का समर्थन
वहीं पूर्व कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग ने भी परविंदर झोटे को लेकर बंद का समर्थन किया है। राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब में युवाओं को नशे से बचाने के लिए परविंदर सिंह झोटे ने अपनी जान कुर्बान कर दी। नशे को बंद करना सरकारों की जिम्मेदारी थी, लेकिन आज परविंदर सिंह झोटे ने नशे के खिलाफ आवाज उठाई और नशे के खिलाफ लड़ते-लड़ते शहीद हो गए। 15 अक्टूबर को पूरे पंजाब में पंजाब कांग्रेस की ओर से बुलाए गए बंद का पूर्ण समर्थन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *