ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब सरकार ने जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट 2026 को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को चिट्ठी लिखकर 7 सदस्यीय कमेटी के गठन की जानकारी दी।
सरकार ने बुधवार को जत्थेदार को यह चिट्ठी भेजी है। सरकार की कमेटी में धार्मिक, न्यायिक और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े सदस्यों को शामिल किया गया है

PCS अधिकारी हरजीत संधू को सौंपी जिम्मेदारी
पंजाब सरकार ने पीसीएस अधिकारी हरजीत सिंह संधू को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वह पंजाब सरकार श्री अकाल तख्त साहिब की गठित कमेटियों के बीच तालमेल बनाने की कोशिश करेंगे। यह कमेटी श्री अकाल तख्त साहिब के सुझावों और मार्गदर्शन को पूरे सत्कार के साथ विचार के अधीन लाया जाएगा।









