अमित शाह की रैली से पहले जालंधर में लगे पोस्टर, BJP से नशे और पानी पर पूछे तीखे सवाल

ख़बरिस्तान नेटवर्क : देश के गृहमंत्री अमित शाह आज जालंधर के दौरे पर है। दौरे से पहले ही शहर में भाजपा और अमित शाह के खिलाफ पोस्टर लगने शुरू हो गए हैं और उनकी रैली का विरोध किया जा रहा है। शहर में अलग-अलग जगहों पर अमित शाह और भाजपा से नशे और पानी के मुद्दे को लेकर सवाल पूछे गए हैं।

भाजपा से पोस्टर लगाकर पूछे गए सवाल
शहर में लगाए गए पोस्टरों में अमित शाह की फोटो लगाई गई है और भाजपा से सवाल पूछे गए हैं। पोस्टर में लिखा है कि पंजाब में भाजपा गुजरात से नशा तस्करी क्यों करवा रही है, भाजपा पंजाब का पानी हरियाणा और राजस्थान को क्यों देना चाहती है? भाजपा अकाली दल मिलकर काले कानूनों को वापिस क्यों लाना चाहती है?

कांग्रेस भी भाजपा पर नशे को लेकर उठा चुकी है सवाल
आपको बता दें कि बीते दिन ही सासंद चरणजीत सिंह चन्नी और विधायक परगट सिंह ने भाजपा की नशा मुक्त रैली के दौरान जमकर निशाने साधे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा से सवाल किए थे कि देश में वह 15 सालों से सत्ता में है। हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में उनकी सरकारें है, लेकिन फिर भी वहां पर नशा क्यों नहीं खत्म हो रहा। वहीं बॉर्डर एरिया से आ रही नशे की खेप को लेकर भी निशाने साधे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *