ख़बरिस्तान नेटवर्क : चंडीगढ़ में एक तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार 2 युवकों को टक्कर मार दी। इस टक्कर में दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद टक्कर के बाद थार चला रही महिला ने गाड़ी को रोकने के बजाय तेज रफ्तार में भगाने की कोशिश की। पर गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
महिला के नशे में होने का दावा
हादसे के बाद लोगों ने महिला की गाड़ी को घेर लिया। जिसके बाद महिला ने रोना शुरू कर दिया और लोगों से चुप रहने के लिए कहने लगी। इस दौरान कुछ लोगों का दावा था कि महिला नशे की हालत में थी। लोगों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि थार चला रही युवती चंडीगढ़ के सेक्टर-38 में रहती है। पुलिस के मुताबिक मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थार को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।









