पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस की टीमें जांच में जुटी

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को सुबह-सुबह बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी की जानकारी मिलते ही पुलिस ने हाईकोर्ट परिसर को खाली करवाया।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को सुबह-सुबह बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी की जानकारी मिलते ही पुलिस ने हाईकोर्ट परिसर को खाली करवाया। पुलिस के साथ-साथ बम स्कवॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां परिसर की चैकिंग कर रही हैं। वहीं धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।

जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की जांच के दौरान हाईकोर्ट परिसर में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। हालांकि अभी भी जांच जारी है, वहीं पुलिस धमकी देने वाले और कॉल करने वाले व्यक्ति के बारे में पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है।

लगातार मिल रही हैं स्कूल और कोर्ट को धमकियां
आपको बता दें कि पंजाब में लगातार स्कूल और कोर्ट को धमकियां मिलती आ रही हैं। धमकियां मिलने के बाद स्कूलों में छुट्टियां कर दी जा रहीं है तो वहीं कोर्ट का काम भी बंद कर दिया जाता है। जिस कारण बच्चों की पढ़ाई और कोर्ट के काम काज काफी प्रभावित होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *