ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर सिविल अस्पताल में एक महिला ने कृष्णा लैब के बाहर ही बच्चे को जन्म दे दिया। जन्म देने के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां जच्चा-बच्चा दोनों की हालत स्वस्थ है। महिला की पहचान गोराया की सुशीला के रूप में हुई है, उसके पहले से ही 4 बच्चे हैं।
ज्यादा लेबर पेन होने के कारण बाहर जन्म दिया
इस बारे में मेडिकल सुपरिटेंडेंट नमिता घई ने बताया कि सुशीला नाम की महिला कृष्णा लैब के बाहर मौजूद थी, इसी दौरान डॉक्टर राउंड के लिए जा रहे थे। उन्होंने देखा कि महिला को लेबर पेन हो रही थी तो डॉक्टर्स ने तुरंत स्टाफ से स्टेचर मंगवाया। जिसके बाद महिला ने लैब के बाहर ही बच्चे को जन्म दे दिया। मां और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।
जल्दबाजी के कारण स्टेचर पर चादर नहीं डाला
हैरानी की बात यह है कि स्टेचर पर कोई चादर नहीं डाली हुई थी। जब इसे लेकर मेडिकल सुपरिटेंडेंट नमिता घई से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जल्दबाजी में स्टेचर लाकर महिला के इलाज के दौरान यह सब हुआ है। वीडियो बनाने वालों से मेरी अपील है कि वह ऐसे काम करने की जगह डॉक्टरों को केस संबंधी सूचित करें ताकि बच्चे और मां की जान बचाई जा सके।









