जालंधर: जिला प्रशासन ने 25 सितंबर शुक्रवार को जालंधर जिले में स्थानीय छुट्टी घोषित की है। यह फैसला श्री सिद्ध बाबा सोढल महाराज जी के वार्षिक मेले को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
डिप्टी कमिश्नर जालंधर की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, 25 सितंबर को जालंधर जिले में स्थित पंजाब सरकार के सभी कार्यालयों, निगमों, बोर्डों, शिक्षण संस्थानों और अन्य सरकारी संस्थानों में छुट्टी रहेगी। प्रशासन ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर संबंधित विभागों को जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं
हर साल जालंधर में बाबा सोढल का मेला बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। मेले में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर बाबा सोढल महाराज जी के दर्शन करते हैं। मेले के दौरान शहर में बढ़ने वाली भीड़ और ट्रैफिक को देखते हुए लोगों की सुविधा के लिए 25 सितंबर को स्थानीय छुट्टी घोषित की गई है।









