मानसा में दर्दनाक सड़क हादसा: PRTC बस से टकराई स्कूल बस, 10-15 बच्चे घायल

Tragic road accident in Mansa: School bus collides with PRTC bus

मानसा में सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे नेशनल हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। किशनगढ़ के हौली हार्ट पब्लिक स्कूल की स्कूल बस आगे जा रही PRTC बस से टकरा गई। हादसे में स्कूल बस में सवार करीब 10 से 15 बच्चे घायल हो गए, जबकि एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे में स्कूल बस ड्राइवर की दोनों टांगें टूट गईं। सभी घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक छोटी बच्ची को भी ज्यादा चोटें आई हैं।

जानकारी के मुताबिक, PRTC बस मानसा से जाखल की तरफ जा रही थी। ड्राइवर के अनुसार, अचानक एक बाइक सवार बस के सामने आ गया। बाइक सवार के कान पर फोन लगा हुआ था। उसे बचाने के लिए PRTC बस ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाए।

इसी दौरान पीछे से आ रही स्कूल बस PRTC बस से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूल बस में सवार बच्चे घायल हो गए और ड्राइवर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही बरेटा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *