ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में नगर निगम कमिश्नर एक बार फिर से ट्रांसफर कर दिया गया है। पंजाब सरकार की तरफ से जारी आदेशों के मुताबिक अब सुरेंद्र सिंह नए जालंधर नगर निगम कमिश्नर होंगे। जबकि अमृतसर में पल्लवी मिश्रा को नगर निगम कमिश्नर का कार्यभार सौंपा गया है।

हाल ही में मिला था निगम एडिशनल चार्ज
बता दें कि IAS अधिकारी संदीप ऋषि को कुछ दिन पहले ही जालंधर नगर कमिश्नर का चार्ज सौंपा गया था। लेकिन अब उनका फिर से ट्रांसफर कर दिया गया, उन्हें जालंधर नगर निगम का एडिशनल चार्ज दिया गया था। हालांकि वह ग्रेटर मोहाली डेवलपमेंट अथॉरिटी के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर के पद पर भी तैनात है।









