ख़बरिस्तान नेटवर्क : श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुबह-सुबह इंडिगो प्लेन के साथ हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक इंडिगो का प्लेन सुबह 9 बजे करीब पार्किंग के दौरान एक खंभे से जा टकराया। गनीमत रही कि इस दौरान प्लेन में सवार सभी पैसेंजर और क्रू मेंबर्स को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
सुरक्षा के लिए इस्तेमाल होता है पोल
बतातें चलें कि जिस पोल से प्लेन टकराया, वह Visual Docking Guidance System (VDGS) का हिस्सा है। यह पोल प्लेन को पार्किंग एरिया में सुरक्षित लाने के लिए इस्तेमाल होता है। फिलहाल श्रीनगर एयरपोर्ट का संचालन सामान्य है और फ्लाइट्स निर्धारित समय पर चल रही हैं।
श्रीनगर एयरपोर्ट का होगा विस्तार
वहीं, श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब और बड़ा होने वाला है। एयरपोर्ट के विस्तार पर 1,667 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके बाद यहां हर साल एक करोड़ पैसेंजर को संभालने की क्षमता हो जाएगी। नए टर्मिनल का काम 2031 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
जम्मू-कश्मीर सरकार के मुताबिक श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सिविल एन्क्लेव के 1,667 करोड़ रुपये के प्रस्तावित विस्तार से सालाना पैसेंजर को संभालने की क्षमता बढ़कर एक करोड़ होने की उम्मीद है। इस प्रोजेक्ट को 2031 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।








