जालंधर में भाजपा ने लिया एक्शन, इस नेता को किया पार्टी से बाहर

जालंधर में भाजपा ने अरविंद मिश्रा को पार्टी से निकाल दिया है। पार्टी ने उन्हें तत्काल रूप से बाहर निकाला है। यह कार्रवाई अनुशासन भंग करने के आरोप में की गई है। पार्टी ने इसे लेकर आदेश भी जारी किया है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में भाजपा ने अरविंद मिश्रा को पार्टी से निकाल दिया है। पार्टी ने उन्हें तत्काल रूप से बाहर निकाला है। यह कार्रवाई अनुशासन भंग करने के आरोप में की गई है। पार्टी ने इसे लेकर आदेश भी जारी किया है।

पार्टी की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि अरविंद मिश्रा लगातार ऐसी गतिविधियां कर रहे थे, जिससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंच रहा था। इसी आधार पर उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी से बाहर करने का फैसला लिया गया।

अब अरविंद मिश्रा की किसी भी गतिविधि या कार्रवाई से भाजपा का कोई संबंध नहीं होगा। पार्टी ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि अनुशासनहीनता को लेकर किसी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *