ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के GS होंडा शोरुम में सुबह-सुबह हंगामा देखने को मिला। जहां एक कस्टमर अपनी नई एक्टिवा की खराबी को लेकर शिकायत करने पहुंचा। पीड़ित कस्टमर ने शोरुम में जाकर नई एक्टिवा की मांग की। इस पर शोरुम में अधिकारियों ने कहा कि 2 महीनों तक एक्टिवा में 200 रुपए से अधिक पेट्रोल मत डलवाएं नहीं तो परेशानी आएगी। जिसके बाद मामला गर्मा गया।
24 दिन पहले ही खरीदी थी नई एक्टिवा
पीड़ित कस्टमर दीपक ने बताया कि उसने उसने 24 दिन पहले शोरूम से एक्टिवा खरीदी थी। जिसके बाद वह एक्टिवा की टंकी फुल करवाकर नंगल घूमने के लिए गया था। लेकिन रास्ते में ही वह रुक-रुक कर चलने लगी। इस दौरान वह हाईवे पर हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गया। जब मैं एक्टिवा की शिकायत लेकर पहुंचा तो शोरुम के स्टाफ ने कहा कि आप 2 महीनों तक पेट्रोल डलवाएं, नहीं तो गाड़ी में परेशानी आएगी।
गुस्से में आकर एक्टिवा पर लगाए पोस्टर
पीड़ित दीपक ने कहा कि अगर उसने शहर से दूर जाना है तो वह रास्ते में कितनी बार पेट्रोल भरवाता रहेगा। एक्टिवा की सर्विस भी सही से कर्मी नहीं कर रहे हैं। एक्टिवा का नंबर 10 हजार रुपए देकर अलग से लिया है। आज सुबह से वह शोरूम में एक्टिवा ठीक करवाने के लिए खड़ा है, लेकिन कोई उसकी सुनवाई नहीं कर रहा है। इसके बाद गुस्से में पीड़ित ने शोरुम के बाहर खड़ी सभी एक्टिवा पर पोस्टर लगा दिए है। जिसमें लिखा है कि एक्टिवा में 200 से अधिक पेट्रोल ना भरवाया जाए।
ग्राहक ने आकर गलत बर्ताव किया – शोरुम सुपरवाइजर
वहीं शोरुम के सुपरवाइजर ने कहा कि वह सुबह 9.25 पर शोरूम में आया था। इस दौरान 25 ग्राहक उनके शोरूम में एक्टिवा की सर्विस करवाने के लिए आए थे। इस दौरान ग्राहक दीपक की एक्टिवा का ठीक करने के लिए 23वां नबंर लगा हुआ था। उसने बताया कि नई एक्टिवा खराब हो गई है और उसे ठीक करवाया जाए। जिस पर स्टाफ ने कहाकि 15वां नंबर चल रहा है, थोड़ा इंतजार कर लीजिए। ऐसे में ग्राहक ने उसके साथ गलत बर्ताव किया। एथेनॉल को लेकर गाड़ियों में परेशानियां आ रही है। जो 200 रुपए से अधिक का पेट्रोल ना डलवाने वाली बात कही जा रही है कि वह बिल्कुल गलत है।
हर ग्राहक से टंकी फुल न कराने की अपील की जाती है
वहीं शोरुम के दूसरे अधिकारी ने कहाकि वह हरेक ग्राहक को वह टैंकी फुल ना करवाने की अपील करते है। उनका कहना हैकि टैंकी फुल करवाने के दौरान गैस बनने से यह परेशानी आती ही है और 2023 से यह परेशानी वाहनों में आ रही है। उनका कहना है कि टैंकी फुल ना करवाने को लेकर ग्राहक दीपक से भी कहा गया था। ऐसे में मशीनरी में दिक्कत आ ही जाती है।









