ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और PCA क्रिकेट स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है। धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं और अलग-अलग जगहों पर जाकर जांच कर रही हैं।
स्टेडियम में मैच देखने न जाने की धमकी
जानकारी के मुताबिक यह थ्रेट मेल सुबह सुबह 10 बजकर 20 मिनट के करीब PCA और सीएम मान को भेजी गई। थ्रेट मेल में कहा गया है कि 13 सितंबर तक PCA स्टेडियम में कोई भी क्रिकेट मैच देखने न जाए। यह खेल हिदुओं का है। वहां पर आईफोन एंड्रायड बम चलेगा।
कल से शुरू हो रही है शेर-ए- पंजाब लीग
आपको बता दें कि कल से पंजाब में शेर-ए-पंजाब लीग शुरू हो रही है। यह लीग आईपीएल की तर्ज पर शुरू की गई है। इस लीग में अलग-अलग शहरों की 6 टीमें खेलेंगी। जिसमें पंजाब के कई युवा चेहरे और स्टार क्रिकेटर खेलते हुए दिखाई देंगे। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां ई-मेल की जांच कर रही हैं और यह पता लगाने का कोशिश की जा रही है कि धमकी भेजने के पीछे कौन है।









