ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने बस्ती बावा खेल के SHO पर एक्शन लिया है। उन्होंने कार्रवाई करके हुए SHO जयइंद्र को लाइन हाजिर किया है और उनकी जगह सब इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह को कामकाज सौंपा है। हालांकि उनके ऊपर यह कार्रवाई किस कारण हुई है, अभी इस पर पुलिस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।









