ख़बरिस्तान नेटवर्क : फगवाड़ा में चंडीगढ़ बाईपास पर गांव खंगूड़ा कट के पास एक तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सड़क सुरक्षा फोर्स और विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल के बेटे ने मिलकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका ईलाज चल रहा है।
ड्राइवर को नींद आने के कारण हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक एक परिवार डेरा ब्यास से वापिस बलाचौर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में कार चालक को नींद की झपकी लग गई। जिसके बाद कार पुल की रेलिंग से टकरा गई। रेलिंग से टकराने के बाद कार बेकाबू होकर खेतों में जा गिरी और चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद इस घटना की जानकारी सड़क सुरक्षा फोर्स को दी गई।
हादसे में बाल-बाल बचे लोग
फगवाड़ा के विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल के बेटे ने बताया कि कार सवार यात्रियों को काफी चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत ही मौके पर मौजूद राहगीरों और एसटीएफ की टीम ने एम्बुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल फगवाड़ा में इलाज के लिए भर्ती कराया। हादसा कैसे हुआ, फिलहाल इस बारे में बाद में पता चलेगा। लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ।









