1 सितंबर से महंगा होगा दूध, 9 रुपये प्रति लीटर बढ़ेगी थोक कीमत

Milk to become costlier from September 1

त्योहारी सीजन से पहले मुंबई के लोगों को महंगाई का झटका लगा है। बॉम्बे मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (BMPA) ने थोक दूध की कीमत में 9 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

नई कीमत 1 सितंबर 2026 से लागू होगी। इसके बाद मुंबई और आसपास के इलाकों में थोक दूध का भाव 93 रुपये से बढ़कर 102 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा। यह कीमत 28 फरवरी 2027 तक लागू रहेगी।

चारा और ट्रांसपोर्ट का बढ़ा खर्च

दूध की कीमत बढ़ाने की वजह उत्पादन लागत में बढ़ोतरी बताई गई है। पिछले एक साल में हरा चारा, चुनी-खली, पशुओं की देखभाल और दूध की ढुलाई का खर्च बढ़ा है। इससे दूध उत्पादकों पर आर्थिक दबाव बढ़ गया है।

दही-पनीर और मिठाइयां भी हो सकती हैं महंगी

थोक दूध महंगा होने का असर खुदरा बाजार पर भी पड़ सकता है। दूध की कीमत बढ़ने से दही, पनीर और दूसरे डेयरी उत्पादों के दाम बढ़ने की संभावना है। वहीं, त्योहारी सीजन में दूध की मांग बढ़ने के कारण मिठाइयों, बेकरी और दूध से बने दूसरे उत्पादों की कीमतों पर भी असर पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *