पंजाब सरकार एक्शन मोड में, हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारियों की मांगी लिस्ट

BJP appoints in-charges for three states

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में आज लाखों सरकारी कर्मचारियों ने हड़ताल की थी। जिस कारण सरकारी काम-काज पर काफी प्रभावित रहा। अब इस हड़ताल को लेकर पंजाब सरकार एक्शन में आ गई है। सरकार ने बिना परमिशन के ड्यूटी से गैर हाजिर रहने वालों की लिस्ट मंगवाई है। इसके साथ ही अधिकारियों के आज ही लिस्ट देने के लिए भी कहा गया है। सरकार उन सभी कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन ले सकती है। क्योंकि सरकारी काम-काज न होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

कर्मचारियों को दे चुके थे अल्टीमेटम
सीएम मान ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कर्मचारी हमारे परिवार का अहम हिस्सा हैं, हम उनकी हर जायज़ मांग सुनने को तैयार हैं। पर बातचीत और हड़ताल एक साथ नहीं चल सकती। सरकार हर समस्या का हल निकालने के लिए वचनबद्ध है। पर बातचीत तभी होगी जब हड़ताल खत्म होगी

7 लाख से ज्यादा कर्मचारी थे हड़ताल पर
आपको बता दें कि 7 लाख से ज्यादा मुलाजिमों-पेंशनर्स की महा हड़ताल की वजह से सरकारी कामकाज ठप रहा। सरकारी दफ्तर, अस्पतालों और डिस्पेंसरियों में OPD सेवाएं बंद रहीं। यहां तक कि जालंधर नगर निगम के ऑफिस में ताले लगे दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *