ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना नगर निगम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है। जैसे ही इस बारे में पता चला तो नगर निगम ऑफिस में हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस और बम स्कवॉड टीम को इसकी जानकारी दी। वहीं साइबर सेल भी मेल का पता लगाने में जुट गई है।
मेल में भड़काऊ बातें लिखी गई
जानकारी के मुताबिक मेल में 1:11 बजे लुधियाना निगम दफ्तर को निशाना बनाने और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर भी आपत्तिजनक व धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही मेल में लिखा गया है कि हर सरकारी दफ्तर में दिलावर सिंह की तस्वीर लगाई जाए। 31 अगस्त को लेकर भड़काऊ बातें भी लिखी गई हैं।
साइबर टीम IP एड्रेस पता लगाने की कोशिश में
धमकी भरी ईमेल सामने आते ही पुलिस कमिश्नरेट लुधियाना ने तुरंत संज्ञान लिया। एहतियात के तौर पर नगर निगम ऑफिस और जोन कार्यालयों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और डॉग स्क्वॉड व बम स्कवॉड टीम की तरफ से परिसरों की तलाशी ली जा रही है।









