अगर आपका भी बिजली का बिल आया है ज्यादा तो घबराने की जरूरत नहीं! पंजाब सरकार ने लोगों को दी बड़ी राहत

पंजाब में जिन लोगों के बिजली के बिल ज्यादा आए हैं, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि पंजाब सरकार ने 63,702 उपभोक्ताओं की पहचान की है, जिन्हें सब्सिडी का लाभ नहीं पहुंचा है। खुद इसकी जानकारी के पंजाब बिजली मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध ने दी है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में जिन लोगों के बिजली के बिल ज्यादा आए हैं, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि पंजाब सरकार ने 63,702 उपभोक्ताओं की पहचान की है, जिन्हें सब्सिडी का लाभ नहीं पहुंचा है। खुद इसकी जानकारी के पंजाब बिजली मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध ने दी है।

हड़ताल के कारण नहीं मिल पाई थी सब्सिडी
उन्होंने बताया कि मीटर रीडर्स की हड़ताल के दौरान इन उपभोक्ताओं को औसत खपत के आधार पर बिल भेजे गए थे। इस वजह से मई और जून की 300 यूनिट तक की मुफ्त बिजली की सब्सिडी बिल में नहीं जुड़ पाई। अब इन सभी उपभोक्ताओं के बिल नए सिरे से तैयार किए जाएंगे। सरकार अगले तीन वर्किंग डे में नए बिल जारी करेगी और मई-जून की सब्सिडी का लाभ देगी।

बिल जमा करवा चुके उपभोक्ताओ का होगा एडजस्टमेंट
उन्होंने आगे कहा कि उपभोक्ताओं ने पहले ही बिल जमा कर दिया है, उनका एडजस्टमेंट अगले बिल में किया जाएगा। ज्यादा बिल आने की शिकायतों के लिए सरकार विशेष हेल्पलाइन भी शुरू करेगी, जहां 20 कर्मचारियों की टीम शिकायतों का समाधान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *