BJP-SAD गठबंधन की चर्चाओं पर लगा ब्रेक! BL संतोष ने कहा- 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी BJP

भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन की चर्चाओं के बीच बीजेपी ने एक बार फिर पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने पंजाब दौरे के दौरान स्पष्ट किया कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 117 सीटों पर अपने दम पर उम्मीदवार उतारेगी।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन की चर्चाओं के बीच बीजेपी ने एक बार फिर पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने पंजाब दौरे के दौरान स्पष्ट किया कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 117 सीटों पर अपने दम पर उम्मीदवार उतारेगी।

‘अकाली दल से नहीं होगा गठबंधन’
पटियाला में एक रैली के दौरान बीएल संतोष ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जुटे रहने का आह्वान किया। उन्होंने साफ कहा कि पंजाब में अकाली दल के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। पार्टी कार्यकर्ताओं से उन्होंने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार रहने को कहा।

पंजाब में सरकार बनाने का लक्ष्य
बीएल संतोष ने कहा कि बीजेपी पंजाब में सरकार बनाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी की तैयारियां लगातार जारी हैं और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है। बीजेपी का फोकस राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में अपनी राजनीतिक और संगठनात्मक मौजूदगी बढ़ाने पर है।

सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी
बीजेपी नेतृत्व के इस ऐलान के बाद पंजाब की राजनीति में गठबंधन को लेकर चल रही चर्चाओं पर फिलहाल विराम लगता नजर आ रहा है। पार्टी ने स्पष्ट संकेत दिया है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 117 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।भाजपा कार्यकर्ताओं को हर विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रहने और संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। पार्टी का दावा है कि वह पंजाब में सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *