जालंधर में नौजवान ने उठाया खौफनाक कदम, CIA स्टाफ के सब इंस्पेक्टर पर लगे गंभीर आरोप

जालंधर के जंडूसिंघा में एक नौजवान ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। मृतक की पहचान दविंदर सिंह के रूप में हुई है। बेटे की मौत पर परिजनों ने CIA स्टाफ के सब इंस्पेक्टर पर धमकी देने और मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाए हैं।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के जंडूसिंघा में एक नौजवान ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। मृतक की पहचान दविंदर सिंह के रूप में हुई है। बेटे की मौत पर परिजनों ने CIA स्टाफ के सब इंस्पेक्टर पर धमकी देने और मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाए हैं।

CIA स्टाफ के सब इंस्पेक्टर पर प्रताड़ित करने के आरोप
परिजनों का आरोप है कि CIA स्टाफ का सब इंस्पेक्टर नवजोत सिंह उन्हीं के गांव में रहता है। वह 18 अगस्त को हमारे घर पर आया था। उसने दविंदर के साथ हाथपाई की और उसे उठवा लेने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद से दविंदर सिंह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। करीब 2 दिन पहले भी उसने आत्म हत्या करने की कोशिश की थी।

पहले भी कर चुका था सुसाइड की कोशि
परिजनों ने आगे बताया कि हालांकि दविंदर को इस दौरान समझाया गया था और ऐसा कदम न उठाने के लिए भी कहा गया था। पर आज उसने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। उसका शव के पीछे एक पेड़ से लटका हुआ मिला। जैसे ही हमें पता चला तो हमारे पैरों तले जमीन खिसक गई।

सुसाइड नोट भी किया सब इंस्पेक्टर का जिक्र
परिजनों के मुताबिक दविंदर ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें उसने अपनी मौत के लिए CIA स्टाफ के सब इंस्पेक्टर नवजोत सिंह, जसकरण सिंह, तनवीर कौर को जिम्मेदार ठहराया है। परिवार ने इस मामले में जिम्मेवार सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिवार के आरोपों और सुसाइड नोट की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *