सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, जालंधर मेयर विनीत धीर ने किया ऐलान

जालंधर में 5 दिन से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई। जालंधर के मेयर विनीत धीर ने खुद इसका ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों के साथ सरकार की मीटिंग हुई, जिसमें उनकी मांगों को मान लिया गया है। मांगे मानने के बाद सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में 5 दिन से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई। जालंधर के मेयर विनीत धीर ने खुद इसका ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों के साथ सरकार की मीटिंग हुई, जिसमें उनकी मांगों को मान लिया गया है। मांगे मानने के बाद सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी है।

जल्द शहर से उठाया जाएगा कूड़ा
मेयर विनीत धीर ने कहा कि हड़ताल खत्म होने के बाद सफाई कर्मचारी दोबारा काम पर लौटेंगे और शहर में जहां-जहां कूड़ा पड़ा हुआ है, उसकी सफाई करेंगे। नगर निगम की ओर से उन इलाकों को प्राथमिकता दिए जाने की उम्मीद है, जहां सबसे ज्यादा कचरा जमा है।

5 दिन से सफाई व्यवस्था थी प्रभावित
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते जालंधर में लगातार पांच दिनों तक कूड़ा उठाने का काम लगभग ठप रहा। इस दौरान के मॉडल टाउन, अर्बन स्टेट, पठानकोट चौक, आदर्श नगर समेत कई इलाकों में कूड़े के लगे थे। अब हड़ताल खत्म होने के बाद शहरवासियों को गंदगी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *