ख़बरिस्तान नेटवर्क : मोहाली के ज़ीरकपुर में पति-पत्नी ने लाखों रुपए की ठगी होने के बाद सल्फास खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। इस घटना में पत्नी गगनदीप कौर की मौत हो गई है, जबकि पति हाकम सिंह का अस्पताल में ईलाज चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विदेश जाने के लिए क्लासमेट से किया संपर्क
जानकारी के मुताबिक दोनों पति-पत्नी विदेश जाना चाहते थे। ऐसे में हाकम सिंह को अपने स्कूल के क्लासमेट के बारे में पता चला जो विदेश भेजने का काम करता है। हाकम सिंह ने उसके साथ मुलाकात की और विदेश भेजने के लिए 18-18 लाख रुपए दे दिए। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी उसने विदेश नहीं भेजा और न ही पैसे लौटाए।
परेशान होकर खाई सल्फास की गोलियां
पैसे न मिलने और विदेश न जाने के कारण दोनों पति-पत्नी काफी परेशान रहने लगे। जिसके बाद दोनों ने खौफनाक कदम उठाते हुए सल्फास की गोलियां खा लीं। जिस कारण हाकम की पत्नी गगनदीप की मौत हो गई। जबकि हाकम सिंह का ईलाज चल रहा है। मामले की जांच कर रही पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।
सुसाइड नोट में लगाए आरोप
सुसाइड नोट में हाकम सिंह ने अपने क्लासमेट को सुसाइड का जिम्मेवार ठहराया है। पुलिस को 3 पन्नो का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उनके साथ 36 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई है। पुलिस ने सुसाइड को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।









