ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह की हत्या के मामले में सजा काट रहे जगतार सिंह हवारा ने कस्टडी पैरोल लेने से मना कर दिया है। हवारा ने सामान्य पैरोल की मांग की है। हवारा की इस मांग पर अब जेल के अधिकारी ही फैसला लेंगे।
बीमार मां के लिए मिली थी पैरोल
दरअसल जगतार हवारा को बीमार मां से मिलने के लिए पुलिस सुरक्षा के साथ कस्टडी पैरोल दी गई थी। कोर्ट के निर्देश और सुरक्षा समीक्षा के बाद ही हवारा को यह पैरोल दी गई थी। पर हवारा ने पुलिस सुरक्षा में मां से मिलने जाने से इनकार कर दिया। हवारा ने सामान्य पैरोल की मांग की है। हालांकि, इसके बाद उसके सामान्य पेरोल के अनुरोध पर विचार किया जा रहा है।
CM मान ने मांगी थी 10 दिन की पेरोल
इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गवर्नर प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर जगतार हवारा को 10 दिन की पेरोल देने की सिफारिश की थी। यह मांग मानवीय आधार पर की गई थी। बताया गया कि हवारा की 80 साल से अधिक उम्र की मां गंभीर रूप से बीमार हैं। उनकी हालत नाजुक है।









