मोहाली के जीरकपुर में शुक्रवार सुबह एक बिल्डर के ऑफिस पर दो हथियारबंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दोनों आरोपी प्रोजेक्ट के गेट पर पहुंचे और करीब तीन राउंड फायर करने के बाद मौके से फरार हो गए।
पिछले एक साल से जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं
फायरिंग की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बिल्डर अमित दुआ ने बताया कि उन्हें पिछले करीब एक साल से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। इतना ही नहीं, उनके परिवार के सदस्यों को भी धमकाया जा रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।पुलिस फायरिंग के पीछे धमकी, प्रॉपर्टी विवाद या किसी अन्य कारण की भी जांच कर रही है। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है।









