पंजाब : शहीद संत हरचंद सिंह लोंगोवाल की पुण्यतिथि के अवसर पर 20 अगस्त को संगरूर जिले में स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है। इस संबंध में संगरूर की डिप्टी कमिश्नर पूनमदीप कौर ने आधिकारिक आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेशों के अनुसार, संत लोंगोवाल को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जिले के सभी सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों, स्कूलों तथा कॉलेजों में 20 अगस्त को छुट्टी रहेगी। हालांकि, प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि यह अवकाश उन शैक्षणिक संस्थानों पर लागू नहीं होगा जहां बोर्ड, यूनिवर्सिटी या प्रैक्टिकल की परीक्षाएं पहले से निर्धारित हैं। सभी परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी।









