पंजाब में मानसून ACTIVE, 18 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट

Monsoon active in Punjab

पंजाब में मानसून सक्रिय है। मौसम विभाग ने आज और 18 अगस्त को कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश, गरज-चमक और बादल छाए रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में पंजाब के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसके बावजूद राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। तापमान सामान्य से करीब 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

19 अगस्त से बारिश में कमी

मौसम विभाग के अनुसार, 19 से 22 अगस्त के बीच बारिश की गतिविधियां कम रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है, लेकिन कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।

चंडीगढ़ में 34 डिग्री तक तापमान

चंडीगढ़ में अगले कुछ दिनों तक मौसम मुख्य रूप से बादलों से घिरा रहने की संभावना है। 17 अगस्त को अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रह सकता है। 18 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 24 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

मोहाली में भी बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक हो सकती है। यहां अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

बठिंडा सबसे गर्म, अमृतसर सबसे ठंडा

रविवार को बठिंडा पंजाब में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रूपनगर में 36.3, पटियाला और फिरोजपुर में 36.1 और फरीदकोट में 36 डिग्री तापमान रहा।वहीं रात के तापमान में अमृतसर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जालंधर में अधिकतम 32.9 और न्यूनतम 24.8 डिग्री, चंडीगढ़ में 36.2 और 25.6 डिग्री, जबकि मोहाली में 34.9 और 26.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *