ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के गुरु नानक मिशन चौक के पास तेल टैंकर और एक कार के बीच टक्कर हो गई। इस घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ। पर इस घटना के बाद बीच चौक में काफी जमकर हंगामा देखने को मिला।
कार ने टैंकर को मारी टक्कर
मामले की जानकारी देते हुए टैंकर चालक सरबजीत सिंह ने कहाकि वह बठिंडा से गाड़ी लोड करके आ रहा था। चौक के पास वह डिवाइडर के साथ-साथ चल रहा था। इस दौरान कार चालक ने टैंकर में टक्कर मार दी। इस दौरान घटना की वीडियो भी उसके पास मौजूद है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि पाठी की गलती के कारण यह हादसा हुआ है।
तेल टैंकर के कट मारने की वजह से हुआ हादसा
वहीं कार चालक पाठी भाई बलदेव सिंह खालसा ने कहाकि वह मकसूदां का रहने वाला है और वह घर से बच्चों को बस स्टैंड छोड़ने के लिए जा रहे थे। इस दौरान टैंकर चालक ने कट मारा और उसके कारण गाड़ी घूम गई और यह हादसा हुआ। इस घटना में गाड़ी का पिछला दरवाजा डैमेज हो गया। टैंकर चालक की गलती के कारण घटना हुआ है। ड्राइवर को मौके पर काबू कर लिया गया।
सुरताज जीत कौर ने कहा कि टैंकर चालक द्वारा कट मारने के कारण यह टक्कर हो गई। घटना के दौरान कार में 3 लोग सवार थे। जिसमें माता-पिता और वह शामिल थी। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
मोड़ काटने की वजह से टकराई गाड़ियां
कांस्टेबल सुखविंदर सिंह ने कहा कि टैंकर और वेन्यू गाड़ी की टक्कर हो गई। मोड़ मुड़ने के दौरान दोनों वाहन टकरा गए और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इस मामले को लेकर पुलिस टीम की तरफ से जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उस पर बनती कार्रवाई की जाएगी।









