पश्चिम बंगाल में सुबह-सुबह हादसा, होटल में आग लगने से 6 लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल के वीरभूम में सोमवार सुबह-सुबह एक होटल में भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 9 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कड़ी मेहनत व मशक्कत के बाद आग पर काबू लिया गया है

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पश्चिम बंगाल के वीरभूम में सोमवार सुबह-सुबह एक होटल में भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 9 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कड़ी मेहनत व मशक्कत के बाद आग पर काबू लिया गया है।

जान गंवाने वाले ज्यादातर तीर्थयात्रा
जानकारी के मुताबिक सावन के तीसरे सोमवार के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु तारापीठ मंदिर पहुंचे थे। कई लोग बिदिशिनी होटल में ठहरे थे। सुबह करीब 4:30 बजे जब लोग सो रहे थे तो होटल की पहली मंजिल पर आग लग गई।

होटल का पिछला दरवाजा बंद होने से लोग तुरंत बाहर नहीं निकल सके। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। हादसे में घायल लोगों को रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

आग के कारण पूरे होटल में धुआं भरा हुआ था
हादसे में बची कोलकाता की महिला ने बताया- अचानक पूरी होटल में धुआं भर गया। हम सांस नहीं ले पा रहे थे और बचने का रास्ता ढूंढना मुश्किल था। वहीं दूसरी महिला ने बताया कि हम सभी सो रहे थे तभी आग लगने का पता चला, पूरे होटल में भगदड़ मची हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *