पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों समेत कुल 124 अधिकारियों के तबादले

Transfer of 112 PPS officers of Punjab

पंजाब पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। 12 IPS अधिकारियों समेत कुल 124 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस संबंध में विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।

IPS अधिकारी वी. नीरजा को स्पेशल डीजीपी, NRI पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं राजेश कुमार जायसवाल को एडीजीपी, साइबर क्राइम पंजाब नियुक्त किया गया है। उनके पास जेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

नानक सिंह को डीआईजी, इंटरनल विजिलेंस सेल लगाया गया है। वह रोपड़ रेंज के डीआईजी का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। वत्सला गुप्ता को एआईजी पर्स-II, पंजाब नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा प्रज्ञा जैन को एआईजी एएनटीएफ, लुधियाना रेंज बनाया गया है। उनके पास इंटरनल सिक्योरिटी का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

12 IPS अधिकारियों की नई तैनाती
वी. नीरजा — स्पेशल डीजीपी, NRI पंजाब
राजेश कुमार जायसवाल — एडीजीपी, साइबर क्राइम पंजाब; जेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार
नानक सिंह — डीआईजी, इंटरनल विजिलेंस सेल; रोपड़ रेंज का अतिरिक्त प्रभार
वत्सला गुप्ता — एआईजी पर्स-II, पंजाब
प्रज्ञा जैन — एआईजी एएनटीएफ, लुधियाना रेंज; इंटरनल सिक्योरिटी का अतिरिक्त प्रभार
अरविंद मीणा — डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर, लुधियाना
आकर्षी जैन — डीसीपी मुख्यालय, अमृतसर
जसरूप कौर बाठ — डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर, जालंधर
आदित्य एस. वारियर — डीसीपी सिटी, जालंधर
जयंत पुरी — एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन, अमृतसर
अशोक मीणा — एसपी इन्वेस्टिगेशन, श्री मुक्तसर साहिब
धरावत साई प्रकाश — एडीसीपी-III, लुधियाना का अतिरिक्त प्रभार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *