ख़बरिस्तान नेटवर्क : फगवाड़ा शहर के पॉश इलाके न्यू मॉडल टाउन स्थित गुलाटी कन्फेक्शनरी स्टोर के अंदर एक युवक घुसकर गल्ले से करीब 25 हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गया और पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। दुकान मालिक को वापस लौटने के दौरान चोरी की पता चला।
वाशरुम जाने के बाद युवक गल्ले से पैसा लेकर फरार
दुकान पर मौजूद महिला जसपाल कौर ने बताया कि वह दुकान पर बैठी थीं। इसी दौरान वह कुछ देर के लिए वॉशरूम गईं। उनके पीछे एक युवक दुकान में दाखिल हुआ और गल्ले से नकदी निकालकर फरार हो गया। जब वह वापस लौटीं तो गल्ले से पैसे गायब थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार ने CCTV फुटेज की जांच की, जिसमें आरोपी युवक चोरी करते हुए साफ दिखाई दे रहा है।
परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की
जसपाल कौर की बेटी सिमरनजीत कौर ने बताया कि इस संबंध में फगवाड़ा पुलिस को लिखित शिकायत दे दी गई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।









