PM मोदी ने हरसिमरत कौर बादल को किया फोन, जाना सुखबीर बादल का हाल

महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित गुरुद्वारा साहिब परिसर में शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरी चिंता व्यक्त की है। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद पहल करते हुए सुखबीर सिंह बादल की पत्नी और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल से टेलीफोन पर बातचीत की। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने सुखबीर बादल के स्वास्थ्य का हाल-चाल लिया और उनके जल्द से जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की मंगलकामना की।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित गुरुद्वारा साहिब परिसर में शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरी चिंता व्यक्त की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने खुद पहल करते हुए सुखबीर सिंह बादल की पत्नी और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल से टेलीफोन पर बातचीत की। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने सुखबीर बादल के स्वास्थ्य का हाल-चाल लिया और उनके जल्द से जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की मंगलकामना की।

गुरुद्वारे में हमले के बाद इलाज के लिए ले जाया गया अस्पताल
दरअसल महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित पवित्र गुरुद्वारा साहिब में दर्शन और नतमस्तक होने के दौरान सुखबीर सिंह बादल पर अचानक हमला हुआ, जिसमें वह घायल हो गए। इस घटना में उनके हाथ में चोट आई, जिसके तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की खबर सामने आते ही देशभर के राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने सुखबीर बादल की सुरक्षा व सेहत को लेकर चिंता व्यक्त की है।

प्रधानमंत्री ने जताई चिंता, नेताओं में भी दिखा घटना को लेकर रोष
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी ने हरसिमरत कौर बादल से बात कर पूरी घटना की जानकारी ली और परिवार को ढांढस बंधाया। नांदेड़ जैसे पवित्र स्थान पर हुए इस जानलेवा हमले के बाद पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति के प्रमुख नेताओं की ओर से लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *