ख़बरिस्तान नेटवर्क : शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले में वह बुरी तरह से घायल हो गए हैं और उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सुखबीर बादल के साथ एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है और उसका भी ईलाज चल रहा है।
परिवार के साथ नांदेड़ साहिब गए थे
जानकारी के मुताबिक सुखबीर बादल परिवार के साथ नांदेड़ साहिब गए थे। इस दौरान वह माता गुरुद्वारा साहिब इलाके में थे तो उन पर तेजधार किरच के साथ हमला किया गया। किरच सीधा जाकर उनकी कलाई पर जा लगी, जिस कारण उनके हाथ से खून बहने लगा। हालांकि पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।
पहले भी हो चुका है हमला
आपको बता दें कि इससे पहले भी सुखबीर बादल पर हमला हो चुका है। साल 2024 में सुखबीर बादल श्री दरबार साहिब में पहरेदारी कर थे तो इस दौरान ही एक व्यक्ति ने उन पर गोली चला दी थी। जिसमें वह बाल-बाल बचे थे। पर एक बार फिर से उन पर हमला होने से सुखबीर बादल की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।









