ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के फाजिल्का में तेंदुए देखे जाने के बाद लोगों के बीच में दहशत फैल गई। लोगों को सतर्क रहने के लिए गुरुद्वारों से अनाउंसमेंट करवाई जा रही है। खास तौर पर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को अकेले बाहर न जाने की सलाह दी गई है।
BSF जवान ने देखा तेंदुआ
जानकारी के मुताबिक इलाके में तैनात एक आर्मी के जवान ने तेंदुए को देखा। जिसके बाद उसने BSF को इस बारे में जानकारी दी। BSF ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आस-पास के गांवों में गुरुद्वारों से अनाउंसमेंट करवानी शुरू कर दी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह सतर्क रहें और अंधेरे में निकलने से बचे।
लोगों से सावधानी बरतने की अपील
मामले की जानकारी देते हुए बांडीवाला गांव के सरपंच डिफेंस ड्रेन के आसपास तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिली है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे शाम और रात के समय ड्रेन के आसपास न जाएं। लोग अक्सर ड्रेन के किनारे बनी सड़क पर दौड़ लगाने या लकड़ियां लेने जाते हैं, इसलिए इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
रात के समय अकेले न जाने की सलाह
वहीं केरियां गांव के सरपंच राकेश कुमार सरपंच ने ग्रामीणों से अपील की है कि रात के समय खेतों में पानी लगाने जाना जरूरी हो तो अकेले न जाएं और समूह में जाएं। परिवारों को बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है। इस मामले में वन्यजीव विभाग से भी संपर्क किया गया है और उनकी टीमें तलाश में जुट गई हैं।









