ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के अवतार नगर गली नंबर 7 में एक बेटे ने अपने पिता और पत्नी की हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। घटना का पता चलते ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। घटना करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। आरोपी की पहचान 45 साल के हीरा सिंह के रूप में हुई है और उसके 4 बच्चे भी हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से दोनों शव बरामद कर लिए हैं और पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। फिलहाल अभी हत्या करने की वजह सामने नहीं आई है। पर जैसे ही लोगों को इस घटना का पता चला तो गली में लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई।









