पंजाब में फिर से बम की धमकी! अब कोर्ट और नगर कौंसिल को उड़ाने की थ्रेट मेल

पंजाब में एक बार फिर से बम की धमकी मिली है। इस बार फिरोजपुर के जिला कचहरी और नगर कौंसिल की इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद तुरंत पुलिस को इस बारे में जानकारी दी गई। जिसके बाद पुलिस की टीम ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर मौके पर पहुंच सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में एक बार फिर से बम की धमकी मिली है। इस बार फिरोजपुर के जिला कचहरी और नगर कौंसिल की इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद तुरंत पुलिस को इस बारे में जानकारी दी गई। जिसके बाद पुलिस की टीम ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर मौके पर पहुंच सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

1 बजे तक कचहरी परिसर में आने पर रोक
बताया जा रहा है कि जिला कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी सेशन जज की ईमेल आईडी पर भेजे गए धमकी भरे ईमेल के जरिए मिली। ईमेल में दोपहर 3 बजे तक इमारत को उड़ाने की धमकी दी गई है। जिसके बाद थाना कैंट पुलिस ने पूरे कचहरी परिसर को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षा बढ़ा दी। पुलिस चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रही है। दोपहर 1 बजे तक लोगों के कचहरी परिसर में प्रवेश पर रोक लगाई गई है, जिससे कोर्ट का कामकाज भी प्रभावित रहेगा।

धमकी मिलने के बाद पुलिस अलर्ट
फिरोजपुर बॉर्डर एरिया होने के कारण महत्वपूर्ण सरकारी इमारतों की सुरक्षा को लेकर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। बार-बार धमकी भरे ईमेल मिलने के बावजूद अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन्हें भेजने वाला कौन है। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *