ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में विधानसभा चुनाव को लेकर दल-बदल शुरू हो गई है। यूथ कांग्रेस प्रमुख व युवा नेता अंशुमन कालिया आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। आम आदमी पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया है। अंशुमन कालिया के आने से आप को शहर में मजबूती मिलेगी।
बावा हैनरी के करीबी माने जाते हैं अंशुमन
अंशुमन कालिया का आप में जाना, कांग्रेस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। क्योंकि वह नॉर्थ हलके के विधायक बावा हैनरी के काफी करीबी माने जाते हैं और यूथ लेवल भी उनकी काफी पकड़ मानी जाती है। अंशुमन के आप में शामिल होने के बाद अब शहर की राजनीति में कई समीकरण बदलने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
मेयर विनीत धीर की रणनीतिक भूमिका
अंशुमन कालिया को आम आदमी पार्टी के पाले में लाने में जालंधर के मेयर विनीत धीर ने की भूमिका निभाई रही। मेयर का पद संभालने के बाद से ही विनीत धीर शहर के राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से काफी एक्टिव दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय स्तर पर मजबूत पकड़ रखने वाले युवा नेताओं को पार्टी से जोड़कर AAP जालंधर में अपने कैडर और सांगठनिक ढांचे को और अधिक धार देने की रणनीति पर काम कर रही है।









