ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर के पुलिस कमिश्नर GPS भुल्लर को पद से हटा दिया गया है। अब हरमनबीर सिंह अमृतसर के नए पुलिस कमिश्नर होंगे। यह बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब एक दिन पहले ही GPS भुल्लर ने दिल्ली के जंतर-मंतर मामले में गिरफ्तार किए गए युवकों से जुड़ी सामने आ रही खबरों पर स्पष्टीकरण जारी किया था।
कमिश्नर के तबादले के बाद इस मामले को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, तबादले का आधिकारिक कारण अभी स्पष्ट नहीं किया गया है। ऐसे में इसे जंतर-मंतर मामले से जोड़ना फिलहाल सिर्फ अटकलें हैं।

अब सभी की नजरें नए पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह पर रहेंगी और यह देखना होगा कि उनके कार्यभार संभालने के बाद अमृतसर की पुलिसिंग में क्या बदलाव देखने को मिलते हैं।









