ख़बरिस्तान नेटवर्क : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में मोदी सरकार को घेरते हुए बड़ा दावा किया है। खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल के दौरान सवा लाख छात्रों ने सुसाइड किया है। इन 12 सालों में पहली बार किसी शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दिया है।
पेपर लीक से जुड़े बिल पर उठाए सवाल
खड़गे ने पेपर लीक बिल पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पेपर लीक और प्रदर्शन के दौरान छात्रों की बात नहीं सुनी गई। बाद में जेपी ने छात्रों को बुलाया। अगर पहले ही छात्रों को बुला लिया होता तो उन्हें पुलिस की लाठियां नहीं खानी पड़ती। पेपर लीक से जुड़े पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन बिल में कुछ नया नहीं है। सिर्फ आंकड़े बदले हैं। इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। पेपर चुराने वाले बचते रहेंगे। छात्र पिटते रहेंगे।
बुधवार को बिल हुआ है पारित
आपको बता दें कि पेपर लीक से जुड़ा बिल को राज्यसभा में पेश किया गया। इस बिल पर करीब 7 घंटे तक बहस हुई, जिसके बाद पेपर लीक से जुड़े बिल को पारित किया गया।









