अहमदाबाद एयर इंडिया के प्लेन क्रैश हादसे में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी समेत अब तक करीब 265 लोगों की मौत हो गई है। इस विमान हादसे में केवल एक व्यक्ति बचा है। जानकारी के अनुसार प्लेन की सीट नंबर 11-A पर बैठे हुए भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार हादसे में जिंदा बच गए हैं। वही इस हादसे में 5 मृतक उस मेडिकल हॉस्टल के हैं, जहां प्लेन क्रैश हुआ था। इस विमान हादसे के बाद घटनास्थल से मलबा हटाने का काम अभी भी जारी है।
मेडिकल कॉलेज में 50 से ज्यादा लोग थे मौजूद
विमान जिस मेडिकल कॉलेज हॉस्टल पर गिरा, वहां 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। हालांकि, अभी यह तक यह सपस्त नहीं हुआ है कि हॉस्टल में कितनी मौतें हुई हैं। इस घटना के बाद पीएम मोदी आज सुबह अहमदाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घटनास्थल का दौरा किया। साथ ही सिविल अस्पताल गए और जिंदा बचे एकमात्र यात्री से मिले ।
डीएनए टेस्ट से होगी मृतकों की पहचान
प्लेन क्रैश में मारे गए लोगों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट लिए जा रहे हैं। इसके साथ ही अब प्लेन क्रैश साइट पर NSG की टीम जांच के लिए पहुंच गई है।अहमदाबाद पुलिस स्निफर डॉग लेकर क्रैश साइट पर पहुंची है, ताकि मलबे में दबे किसी और जीवित व्यक्ति की तलाश की जा सके।
ब्रिटिश हाई कमीशन के अधिकारी अहमदाबाद पहुंचे
इस हादसे में 53 ब्रिटिश नागरिक भी थे। जिसके कारण अब हादसे की जानकारी लेने और आगे की कार्रवाई के लिए ब्रिटिश हाई कमीशन के अधिकारी अहमदाबाद पहुंच गए हैं।
2 हेल्पलाइन नंबर जारी
इस घटना के बाद एअर इंडिया ने X पर जानकारी देते हुए 241 यात्रियों की मौत को कंफर्म किया है। साथ ही परिवारों को जानकारी देने के लिए 2 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। जिसमे से एक भारत के लोगों के लिए है , तो वही दूसरा न विदेह के लोगों के लिए है।
भारत: 1800 5691 444
विदेश: +91 8062779200
अहमदाबाद विमान हादसे से जुड़ी कुछ जरूरी बाते
- एयरलाइन: एयर इंडिया
- फ्लाइट नंबर: एआई-171
- मंजिल : लंदन
- उड़ान भरने का समय: दोपहर 1 बजकर 38 मिनट
- स्थान: अहमदाबाद के मेघानीनगर आईजीपी परिसर
- विमान में सवार लोगों की संख्या: 242
- पायलट और केबिन क्रू: 2 पायलट और 10 केबिन क्रू
- भारतीय: 169
- ब्रिटिश: 53
- कनाडाई: 1
- पुर्तगाली: 7
- कैप्टन: सुमित सभरवाल
- फर्स्ट ऑफिसर: क्लाइव कुंदर
- कैप्टन का अनुभव: 8,200 घंटे
- फर्स्ट ऑफिसर का अनुभव: 1,100 घंटे
प्लेन की सीट नंबर 11-A पर बैठे हुए भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार हादसे में जिंदा बच गए हैं।

ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास
शादी के 5 महीने बाद पति से मिलने जा रही थी लंदन
इस विमान हादसे में बालोतरा जिले की खुशबू राजपुरोहित भी सवार थीं। खुशबू, बालोतरा के अराबा गांव की रहने वाली है और लंदन में रहने वाले अपने पति मनफूल सिंह के पास जा रही थीं। खुशबू और मनफूल की शादी इसी साल जनवरी में हुई थी। शादी के बाद खुशबू पहली बार लंदन जा रही थीं, लेकिन विमान हादसे में उसकी मौत हो गई । मनफूल सिंह लंदन में एक IT कंपनी में कार्यरत हैं।
हादसे में डॉक्टर पति-पत्नी और तीन बच्चों की जान गई
वहीं हादसे में राजस्थान के बांसवाड़ा की डॉ. कोनी व्यास, उनके पति डॉक्टर प्रदीप जोशी, बच्चे प्रद्युत जोशी, मिराया जोशी और नकुल जोशी की भी विमान क्रैश में मौत हो गई।

हादसे को लेकर टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन का बयान
इस हादसे को लेकर टाटा संस के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने एक बयान जारी किया है। इस बयान में लिखा है, एयर इंडिया फ्लाइट 171 से जुड़ी दुखद घटना से हम बहुत दुखी हैं। इस समय हम जो दुख महसूस कर रहे हैं, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और जो घायल हुए हैं
1 करोड़ की सहायता का किया ऐलान
इसके अलावा टाटा संस की तरफ से मुआवजे का भी ऐलान किया गया है। पोस्ट में मुआवजे का ऐलान करते हुए लिखा है, टाटा समूह इस त्रासदी में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवारों को ₹1 करोड़ की सहायता राशि देगा। हम घायलों के चिकित्सा व्यय को भी वहन करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें सभी आवश्यक देखभाल और सहायता मिले।
प्लेन में कुल 242 लोग थे, जिनमें 232 पैसेंजर्स व 10 क्रू मेंबर्स थे। प्लेन में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाल और एक कनाडा का पैसेंजर सवार था।
2 मिनट के बाद हो गया क्रैश
टेकऑफ के बाद सिर्फ 2 मिनट के बाद ही प्लेन दीवार से टकरा गया। 1 बजकर 38 मिनट पर प्लेन ने उड़ान भरी थी और 1 बजकर 40 मिनट प्लेन क्रैश हो गया। पर प्लेन के टकराने के बाद जोरदार धमाका हुआ और आसमान पूरे धुएं से भर गया।