web khabristan hindi news portal
 
  • icon पढ़िए
  • iconदेखिए
  • iconਖbristan
  • Khabristan
×
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
☰
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये
  • देश
  • पंजाब
  • धर्मायनमः
  • दुनिया
  • बॉली-पॉली
  • खेल
  • चुनाव
  • शिक्षा
  • पब्लिक-इंटरस्ट
  • तंदरुस्तायेनमः
  • कहिये

असम में बारिश और बाढ़ से 6 लाख लोग प्रभावित, ब्रह्मपुत्र नदी के बिगड़े हालात, जूनागढ़ में स्कूल-कॉलेज बंद


 असम में बारिश और बाढ़ से 6 लाख लोग प्रभावित,
7/2/2024 2:41:08 PM         Kushi Rajput        flood in Assam, Brahmaputra river, IMD Monsoon Weather, Rainfall Alert             ਆਸਾਮ 'ਚ ਮੀਂਹ ਅਤੇ ਹੜ੍ਹ ਨਾਲ 6 ਲੱਖ ਲੋਕ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ, ਬ੍ਰਹਮਪੁੱਤਰ ਨਦੀ ਦੀ ਵਿਗੜੇ ਹਾਲਾਤ , ਜੂਨਾਗੜ੍ਹ 'ਚ ਸਕੂਲ-ਕਾਲਜ ਬੰਦ 

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून ने लगभग पूरे देश को कवर कर लिया है। जिसके कारण लगातार बारिश हो रही है। वहीं असम में लगातार हो रही इस बारिश से कई जिलों में बाढ़ आ गई है। इसके साथ ही 19 जिलों में 6.44 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। बाढ़ में अब तक 45 लोगों की जान गई है। असम में करीब 6 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। 

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, कम से कम आठ नदिया खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिसमें ब्रह्मपुत्र नदी जोरहाट जिले के नेमाटीघाट में अपने उच्चतम बाढ़ स्तर को पार कर गई है। पिछले 24 घंटों में बाढ़ के पानी से 44 सड़कों, एक पुल और छह बाध क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं  NDRF, SDRF, भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना और स्थानीय प्रशासन सहित कई एजेंसियां ​​बचाव अभियान में लगी हुई हैं।

गुजरात के जूनागढ़ में स्कूल-कॉलेज बंद

मिजोरम के आइजोल में मंगलवार को लैंडस्लाइड में चार साल की बच्ची सहित 3 लोगों के मरने की सूचना है। सभी लोग अपने घर में सो रहे थे, तभी लैंडस्लाइड के कारण टिन की छत वाली बिल्डिंग ढह गई। वहीं गुजरात में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं। जूनागढ़ में पानी भरने के कारण सभी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। दो नेशनल हाईवे पर आवागमन भी रोक दिया गया है। 

7 जिलों में येलो अलर्ट, 7 में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने पंजाब के 14 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, मलेरकोटला के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

हरियाणा में आज मानसून एक्टिव रहने वाला है। मौसम विभाग ने 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।  यहां गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। 24 घंटे के दौरान हरियाणा के महेंद्रगढ़, सिरसा और चंडीगढ़ में तेज बारिश होगी। महेंद्रगढ़ और हिसार में ढाई फीट पानी सड़कों पर खड़ा है, जिसके कारण वहां बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।

दिल्ली में अगले 3 दिन तक बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज भारी बारिश की चेतावनी के साथ अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बुधवार 3 जुलाई को भारी बारिश के साथ अधिकतम तापमान गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पर रहने की उम्मीद है। गुरुवार को भी हल्की बारिश हो सकती है। 

वहीं यूपी के मौसम की बात करे तो अब पूरे यूपी में मानसून एक्टिव हो चुका है। लखनऊ-बहराइच समेत 10 शहरों में सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बलरामपुर में इतनी बारिश हुई कि घरों में पानी भर गया, जिसमें डूबकर 5 साल के बच्चे की मौत हो गई। मरोहा में 3 दिन की बरसात से मकान ढह गया। जिसके कारण मलबे में दबकर 8 साल के बच्चे की मौत हो गई। 

 

 

'flood in Assam','Brahmaputra river','IMD Monsoon Weather','Rainfall Alert'
khabristan whatsapp

Please Comment Here

Similar Post You May Like

Recent Post

  • ट्रेन का सफर करना हुआ महंगा,

    ट्रेन का सफर करना हुआ महंगा, LPG सिलेंडर 58 रुपए हुआ सस्ता

  • लोगों की भीड़ के लिए RCB जिम्मेदार - जांच रिपोर्ट,

    लोगों की भीड़ के लिए RCB जिम्मेदार - जांच रिपोर्ट, Air India के बाद एक और प्लेन हो जाता क्रैश!

  • 3-5 लाख लोगों की भीड़ के लिए RCB जिम्मेदार,

    3-5 लाख लोगों की भीड़ के लिए RCB जिम्मेदार, पुलिसकर्मी भी इंसान हैं, भगवान नहीं

  • जालंधर में घरेलू विवाद के बाद दामाद ने सिविल अस्पताल में घुसकर चलाई गोलियां,

    जालंधर में घरेलू विवाद के बाद दामाद ने सिविल अस्पताल में घुसकर चलाई गोलियां, पत्नी-सास गंभीर रूप से जख्मी

  • Air India के बाद एक और प्लेन हो जाता क्रैश!

    Air India के बाद एक और प्लेन हो जाता क्रैश! 900 फीट की ऊंचाई से आया नीचे, बजने लगे थे वॉर्निंग अलार्म

  • डोनाल्ड ट्रंप की एलन मस्क को चेतावनी,

    डोनाल्ड ट्रंप की एलन मस्क को चेतावनी, बंद करो अपनी दुकान, चले जाओ वापिस साउथ अफ्रीका

  • सेशन कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी,

    सेशन कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन जारी

  • चंडीगढ़ जा रही हिमाचल रोडवेज़ की बस पलटी,

    चंडीगढ़ जा रही हिमाचल रोडवेज़ की बस पलटी, हादसे में 40 बस सवारियां जख्मी

  • पंजाब में थम जाएंगे सरकारी बसों के पहिए,

    पंजाब में थम जाएंगे सरकारी बसों के पहिए, यूनियन ने इस दिन हड़ताल का किया ऐलान

  • थाईलैंड की कोर्ट ने देश की पीएम शिनावात्रा को किया सस्पेंड,

    थाईलैंड की कोर्ट ने देश की पीएम शिनावात्रा को किया सस्पेंड, सेना कमांडर की आलोचना की थी

Popular Links

  • हमारे बारे में
  • टर्म्स ऑफ यूज़
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • हमसे संपर्क करें
  • हमसे जुड़ें

ऐप डाउनलोड करें

हमसे संपर्क करें

Copyright © 2025

Developed BY OJSS IT CONSULTANCY