ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के इंडस्ट्रियल इलाके में सुबह-सुबह डिप्स स्कूल पिकअ गाड़ी से टक्कर से बचाने के कारण बेकाबू होकर एक घर से टकरा गई। हादसे के दौरान बस में 10 बच्चे सवार थे, जिन्हें चोटें आई हैं। वहीं इस हादसे में स्कूल बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि घर का गेट टूट गया और दीवारों में दरारें भी पड़ गईं।
टकराने की जोरदार आवाज आई
घर की मालकिन राजवंत कौर ने बताया कि वह हादसे के दौरान घर में ही मौजूद थीं। इसी दौरान अचानक जोरदार आवाज आई, जब बाहर जाकर देखा तब स्कूल बस घर से गेट से टकराई हुई थी और गेट टूट गया था। वहीं घर की दीवारों दरारें भी आई हैं। गनीमत रही कि बस घर में खड़ी गाड़ी से नहीं टकराई।
स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की
उन्होंने आगे बताया कि इस चौक पर पहले भी कई हादसे हो चुके है। हमारी प्रशासन से मांग है कि वह स्पीड ब्रेकर लगाएं, ताकि हादसों को रोका जा सके। स्कूल बस ड्राइवर के खिलाफ स्कूल मैनेजमैंट को शिकायत दे दी है और पुलिस को भी इस बारे में बता दिया गया है।
पिकअप गाड़ी को बचाने के कारण हुआ हादसा
वहीं डिप्स स्कूल के बस ड्राइवर शैली का कहना है कि वह पिछले कई सालों से स्कूल बस चला रहे है। आज सुबह जब वह अंडरब्रिज से इंडस्ट्री एरिया की तरफ आ रहे थे, तभी चौराहे पर अचानक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी सामने आ गई। पिकअप को बचाने के कोशिश में बस बेकाबू होकर घर से टकरा गई।
हादसे के बाद पिकअप ड्राइवर मौके से फरार
स्कूल बस के ड्राइवर ने आगे बताया कि बस की रफ्तार ज्यादा नहीं, बल्कि ब्रेक में प्रेशर होने के कारण ब्रेक लगाने पर बस बेकाबू हो गई। जिस कारण बस जाकर घर के गेट में टकरा गई और यह हादसा हुआ। हादसे के बाद पिकअप गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया।
घटनास्थल पर पहुंचे स्कूल मैनेजमैंट के अधिकारी
हादसे के बाद स्कूल मैनेजमैंट को इस घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद स्कूल मैनेजमैंट ने दूसरी बस को भेजा और उसके जरिए बच्चों को स्कूल पहुंचाया। स्कूल मैनेजमैंट के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने हादसे में क्षतिग्रस्त हुए घर के परिवार वालों से बातचीत की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।









