पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 की मौत, मृतकों में मासूम बच्चे और टीचर भी शामिल

पाकिस्तान के पेशावर में सुबह-सुबह एक प्राइवेट स्कूल की छत गिरने के कारण 28 बच्चों की मौत हो गई। जबकि हादसे में एक महिला टीचर की भी मौत हो गई है। हादसे में 40 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक बच्चों की उम्र 13 साल से कम की बताई जा रही है।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पाकिस्तान के पेशावर में सुबह-सुबह एक प्राइवेट स्कूल की छत गिरने के कारण 28 बच्चों की मौत हो गई। जबकि हादसे में एक महिला टीचर की भी मौत हो गई है। हादसे में 40 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक बच्चों की उम्र 13 साल से कम की बताई जा रही है।

अस्पतल में इमरजैंसी घोषित
जानकारी के मुताबिक हादसा दीर कॉलोनी इलाके में हुआ है। हादसे के बाद तुरंत मलबे से बच्चों को निकालने का काम शुरू किया गया। जिसके बाद उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इलाज के लिए अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में डॉक्टरों और दूसरे कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

पीएम शहबाज शरीफ ने जताया दुख
वहीं इस हादसे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दुख जताया है।उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और उन्हें इस मुश्किल समय में हिम्मत देने की प्रार्थना की। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के लिए बेहतर से बेहतर इलाज की व्यवस्था करने और बचाव अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *