जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पड़ा भारी, CJP के सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे गिरफ्तार

Protest at Jantar Mantar proves costly; CJP's Saurav Das, Ashutosh Ranka, and Ajinkya Shinde arrested.

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं आशुतोष रांका , सौरव दास, अजिंक्य शिंदे को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, उनके साथ गिरफ्तार किए गए अजिंक्य शिंदे को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।

तीनों को मंगलवार सुबह जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था। इसके बाद रात करीब 3 बजे उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बुधवार सुबह तीनों को विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) के सामने पेश किया गया।

CJP की लीगल टीम की प्रमुख रत्ना सिंह के मुताबिक, नेताओं पर बिना अनुमति जंतर-मंतर में प्रवेश करने, मुचलके की शर्तों का उल्लंघन करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप हैं। रांका और दास को तिहाड़ जेल भेजे जाने की संभावना है।

10 अक्टूबर को भी हिरासत में लिए गए थे नेता

CJP ने 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR पर रोक लगाने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था। इस दौरान पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया था।

11 अक्टूबर को तीनों को 50-50 हजार रुपये के जमानती मुचलके पर रिहा कर दिया गया था। रिहाई के दौरान उन्हें एक साल तक शांति बनाए रखने और शांति भंग करने वाली गतिविधियों से दूर रहने की शर्त दी गई थी।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली

दिल्ली सरकार ने जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया है। अब रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और पूर्वी दिल्ली के CBD ग्राउंड को प्रदर्शन स्थलों के रूप में तय किया गया है।

CJP ने 12 अक्टूबर को ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR पर रोक लगाने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति मांगी थी, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *