ख़बरिस्तान नेटवर्क : मानसा में परमिंदर सिंह झोटा की मेडिकल स्टोर मालिक ने सरेआम बाजार में सुबह-सुबह गोलियां मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद इस मामले को विपक्षी पार्टियों पंजाब सरकार और लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं जालंधर सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने भी पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। चन्नी ने कहा कि फायरिंग की यह घटना राज्य के असली हालात दिखातीं हैं।
मानसा की घटना पंजाब के असली हालात दिखाती है
सांसद चन्नी ने कहा कि परविंदर झोटा पंजाब में ड्रग्स की समस्या के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा था। ऐसे में परमिंदर सिंह पर हुई फायरिंग की घटना राज्य के असली हालात को दिखाती है। यह मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के उन दावों के बिल्कुल विपरीत है, जिनमें कहा गया है कि पंजाब में ड्रग्स की समस्या खत्म की जा रही है। कैसे ड्रग्स के खिलाफ़ लड़ने वाले एक व्यक्ति की ड्रग्स का धंधा करने वालों ने गोली मारकर कत्ल कर दिया।
OSD राजबीर को लेकर भी सरकार को घेरा
चन्नी ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी खुलेआम ड्रग तस्करों और गैंगस्टरों को बचा रही है और पूरे पंजाब राज्य को उनके हवाले कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब ED ने पंजाब के मुख्यमंत्री के OSD राजबीर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। यही वे लोग हैं जिन्होंने पंजाब को लूटा है और ED जल्द ही उन सभी का पर्दाफ़ाश करेगी।









