ख़बरिस्तान नेटवर्क : मानसा में सुबह-सुबह एंटी-ड्रग टास्क फोर्स के प्रमुख परविंदर सिंह झोटा की एक मेडिकल स्टोर मालिक ने गोलियां मारकर हत्या कर दी है। इस घटना की एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें आरोपी गोलियां चलाता हुआ दिखाई दे रहा है। झोटे की हत्या के बाद अब परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। वहीं स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।
परिवार धरने पर बैठा, इंसाफ की लगाई गुहार
झोटे की हत्या के बाद परिजन धरने पर बैठ गया है। परिजनों पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। परिजनों का कहना है कि जब तक उनके बेटे के हत्यारों को पकड़ा नहीं जाएगा, तब तक वह धरना देंगे और परविंदर का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। ऐसे में वह एक कमेटी का गठन करेंगे और उसके बाद ही आगे का फ़ैसला लिया जाएगा।
24 घंटे के अंदर दोषियों को पकड़ा जाएगा- पुलिस
परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद अस्पताल पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस घटना में 2 लोग घायल भी हुए हैं और उनका इलाज चल रहा है। दोषियों को 24 घंटे के भीतर पकड़ लिया जाएगा और उनके खिलाफ़ सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जाएगी।









