अमृतसर पुलिस कमिश्नर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, मेल पर आई थी Threat!

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में एक बार फिर से धमकी आई है। इस बार अमृतसर पुलिस कमिश्नर ऑफिस को बम से उड़ाने की थ्रेट मेल आई है। धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया और कमिश्नर-डीसी ऑफिस व कोर्ट कॉम्पलैक्स में स्पेशल सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि चैकिंग के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

जांच में कुछ भी नहीं मिला – डीसीपी
डीसीपी जुगराज सिंह ने कहा कि पुलिस टीमों ने सभी जगहों की अच्छी तरह से जांच की है लेकिन इस दौरान कोई भी संदिग्ध चीज या एक्टिविटी नहीं मिली। तीनों कॉम्प्लेक्स में हालात पूरी तरह से नॉर्मल और शांतिपूर्ण पाए गए हैं। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से सतर्क है और किसी भी इनपुट को हल्के में नहीं लिया जा रहा है।

लगातार सुरक्षा की समीक्षा की जा रही है
उन्होंने आगे कहा कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के सभी पहलुओं की समीक्षा की जा रही है और आने वाले त्योहारों के मौसम और कोहरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। पुलिस की टीमें लगातार सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रही हैं और जरूरत के अनुसार चेकिंग भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *