दुबई से इज़रायल जा रहे फ्लाइट को हाईजैक की कोशिश! सैकिंडों में 17 हजार फीट नीचे आ गया प्लेन

दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट पर चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल लेने की कोशिश की।

ख़बरिस्तान नेटवर्क : दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट पर चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल लेने की कोशिश की। पर पायलट और यात्रियों ने हाथापाई कर उसे रोक लिया। इस घटना के बाद हाईजैक का अलर्ट भेजा गया।

सैकिंडों में 17 हजार फीट नीचे आ गया प्लेन
इज़ारयल की मीडिया के मुताबिक यह घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे हुई। जब को-पायलट ने फ्लाइट क्रैश करने की कोशिश की। पर यात्रियों और दूसरे पायलट के कारण ऐसा होने नहीं दिया गया। पर इस दौरान महज एक मिनट के अंदर ही फ्लाइट 17 हजार फीट नीचे आ गई, जिस कारण यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद फ्लाइट से हाईजैक का अलर्ट मैसेज भेजा गया।

अलर्ट मैसेज के बाद तुरंत भेजे फाइटर जेट्स
जैसे इज़रायल को अलर्ट मैसेज मिला तो उन्होंने बिना किसी देरी किए फाइटर जेट्स को रवाना किया। जिसके बाद फाइटर जेट्स की निगरानी में फ्लाइट का रास्ता बदला गया और उसकी सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट पर इमरजैंसी लैंडिंग करवाई गई। इस फ्लाइट मे 180 यात्री सवार थे, जिनमें से 150 यात्री इज़रायल के ही नागरिक थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *