पंजाब कांग्रेस के लिए अगले कुछ घंटे काफी अहम, पार्टी हाईकमान ले सकती है बड़ा फैसला

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब कांग्रेस के बीच अगले 2 दिन काफी अहम माने जा रहे हैं, क्योंकि दिल्ली से लेकर पंजाब तक काफी ज्यादा हलचल देखने को मिल रही है। इन 48 घंटों में पार्टी में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। यह बदलाव पंजाब प्रभारी सचिन पायलट की रिपोर्ट के बाद होगा।

राजा वड़िंग से छिन सकती है प्रधानगी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है। कहा जा रहा है कि राजा वड़िंग से प्रधानगी छिन सकती है, पर अभी तक इस पर किसी भी तरह की पुष्टि नहीं हुई है। पायलट ने हाल ही में यूथ कांग्रेस और जिला प्रधानों से दिल्ली में मीटिंग कर इसका फीडबैक लिया था।

कई नेता है प्रधानगी की रेस में
कांग्रेस हाईकमान से जुड़े सोर्सेज के मुताबिक इस रेस में कई बड़े चेहरे हैं। अगर वड़िंग को हटाया जाता है और जट्‌टसिख कम्युनिटी पर ही कांग्रेस फोकस करती है तो फिर कांग्रेस विधायक दल नेता प्रताप बाजवा प्रधान हो सकते हैं। अगर कांग्रेस हिंदू चेहरे की तरफ गई तो पूर्व सांसद विजय इंदर सिंगला को कुर्सी सौंपी जा सकती है। इनके अलावा पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी, परगट सिंह, सुखजिंदर रंधावा, राणा गुरजीत भी इस दौड़ में बने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *